बहन से रेप भाई को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस ने तीन आरोपियों को अब पकड़ा

Update: 2020-10-18 08:06 GMT

मुंबई। जलगांव जिले के रावेर तहसील के बोरखेड़ा गांव में 4 नाबालिगों बच्चों की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पहले तीन बच्चों की हत्या की और फिर बड़ी लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसे मार डाला। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं और सभी की उम्र 21 से 23 साल के बीच में है। जलगांव शहर के गार्जियन मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित रूप से इन लोगों ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया था।

इस जांच में 'जंजीर' नाम के कुत्ते से बहुत मदद मिली है। डॉग स्क्वाड से जुड़े इस कुत्ते को वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सुंघाई गई और इसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम रावेर-बरहानपुर मार्ग पर स्थित एक लॉज तक पहुंची। यहां से पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और इनमें से तीन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना इस प्रकार घटी। रात को जब बच्चे सो रहे थे, तब आरोपियों ने खिड़की तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया और 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। इसी बीच बाकी भाई बहन की नींद टूट गई और वे बीच-बचाव करने लगे। आरोपियों ने एक-एक करके तीनों भाई-बहनों को मारा और फिर बारी-बारी से 14 वर्ष की लड़की के साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी और फरार हो गए। 

Tags:    

Similar News