Home > न्यूज़ > जिसने भी देखा कांप गई रूह, कुल्डाड़ी से काटकर 4 सगे भाई-बहनों की हत्या

जिसने भी देखा कांप गई रूह, कुल्डाड़ी से काटकर 4 सगे भाई-बहनों की हत्या

जिसने भी देखा कांप गई रूह, कुल्डाड़ी से काटकर 4 सगे भाई-बहनों की हत्या
X

फाइल photo

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में चार नाबालिग बच्चों को एक अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काट डाला। बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे और यह परिवार मध्य प्रदेश से जलगांव में काम करने के लिए आया था। जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। रावेर तहसील के बोरखेड़ा गांव में हुए इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बोरखेड़ा गांव के खेत में सुबह-सुबह मिले इन चार बच्चों के शव से पूरे गांव में गुस्से और शोक का माहौल है।

महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। महताब और उसकी पत्नी मध्य प्रदेश के गढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। यह दंपती अपने चार बच्चों के साथ मिलकर जलगांव में ही खेती किसानी का काम बीते साल भर से कर रहे थे। फिलहाल किसी काम की वजह से पति पत्नी बच्चों को जलगांव में घर पर ही छोड़ कर उनके गांव मध्य प्रदेश गए हुए थे। इस दौरान घर पर बच्चे अकेले थे।

मरने वालों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, 8 साल का अनिल और 3 साल की सुमन नाम की मासूम बच्ची है। इन चारों बच्चों का शव, मालिक मुस्तफा के खेत में पाया गया है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इन चारों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। पुलिस को शक है कि चारों हत्याओं में एक ही कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया।


Updated : 16 Oct 2020 7:13 PM IST
Tags:    
Next Story
Share it
Top