Home > न्यूज़ > कांग्रेस को छोड़ खुशबू सुंदर BJP में शामिल,सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस को छोड़ खुशबू सुंदर BJP में शामिल,सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस को छोड़ खुशबू सुंदर BJP में शामिल,सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
X

मुंबई तमिल, तेलुगू और मलयालम की 200 फिल्मों में काम करने वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भाजपा का दामन थाम लिया है उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खुशबू को काँग्रेस ने पार्टी के प्रवक्ता पद से निकाल दिया था उसके बाद अटकले लगी हुई थी की खुशबू बीजेपी जॉइन करेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

2014 में डीएमके छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थी। खुशबू ने पार्टी अद्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा और पार्टी के सीनियरों पर आरोप लगते हुए कहा कि वो 2014 में ऐसे समय पार्टी में शामिल हुई थीं जब वो 2014 में लोक सभा चुनावों में हार के बाद अपने सबसे बुरी हालत में थी




हिंदी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार करियर शुरू करने वाली खुशबू दिनों-दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। खुशबू की पहली फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' थी। इसके बाद उन्होंने कालिया, दर्द का रिश्ता, नसीब और लावारिस जैसी फिल्मों में काम किया। बॉलिवुड में उनका करियर बहुत अच्छा नहीं रहा जिसके बाद उन्होंने 1986 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वह लगभग 200 फिल्में कर चुकी हैं। वैसे तो 50 वर्षीय खुशबू का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका असली नाम नखत खान है।

Updated : 12 Oct 2020 4:40 PM IST
Next Story
Share it
Top